मोगा : आज तड़के धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के गांव भिंडर से बेहद खतरनाक खबर सामने आई है, जिसमें एक युवक की बेरहमी से हत्या हो गई है। इस हादसे के बाद गांव में बेहद दहशत का माहौल बन हुआ। जिस युवक की हत्या की गई उसकी पहचान उमरसीर सिंह के रूप में की गई है। यह वारदात उस समय हुई, जब उमरसीर सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से नाराज परिजन और गांववासियों ने युवक की लाश को धर्मकोट थाने के सामने रखकर धरना दिया और नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की कि हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार काले रंग की गाड़ी में हमलावर आए थे और ताबड़तोड़ गोली मारने शुरू कर दिए जिसके कारण मौके से युवक खुद को नहीं बचा पाया और उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उमरसीर सिंह पर करीब 15–16 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इस हत्या में गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल का पूरा हाथ है। उनका आरोप है कि सरपंच को इस वारदात की पूरी जानकारी थी।
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात

