Dharm Desk – 15 जुलाई से गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है. यह नवरात्र साधना, सिद्धि और गुप्त शक्तियों की आराधना के लिए विशेष मनी जाती हैं. इन दिनों में माता जी की कृपा पाने के लिए लोग बहुत से उपाय और पूजा पाठ करते हैं. साथ ही, कुछ ऐसे संकेतक भी बताए गए हैं. जो यह दर्शाते हैं कि देवी लक्ष्मी और समस्त ब्रह्मांड की शक्तियां हम पर प्रसन्न हैं. गुप्त नवरात्र सिर्फ पूजा और उपवास का समय नहीं, बल्कि यह संकेतों को जानने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी समय होता है. इन दिनों में मिलने वाले छोटे-छोटे हिसारे यह दर्शाते हैं कि माता रानी की कृपा हम पर किस रूप में बरस रही है. इसलिए इन संकेतों को अनदेखा करने की बजाय समझकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है.

  1. सोलह श्रृंगार वाली स्त्री का दिखना – भारतीय परंपरा में सोलह श्रृंगार को बहुत शुभ माना गया है. गुप्त नवरात्र के दौरान यदि आपको किसी ऐसी स्त्री के दर्शन हो जाएं, जिसने पूरा सोलह श्रृंगार किया हो, तो यह संकेत है कि आपके दिन शुभ रहने वाले हैं और सभी कामों में सफलता मिलने वाली है.
  2. नीलकंठ के दिखना – यदि गुप्त नवरात्र के दौरान सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच आपको नीलकंठ (पक्षी) के दिख जाएं, तो इसे बेहद अच्छा माना जाता है. यह इस बात की और हिसार करता है, कि भगवान की कृपा हम पर बनी हुई है और जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव होने वाला है.
  3. सपनों में भी मिलते हैं धन के संकेत – यदि स्वप्न में कोई आपको चेक लिखकर देता है, तो यह विरासत में रुपए मिलने या रोजगार में तरक्की की ओर इशारा करता हैं. यदि स्वप्न में कोई कानूनी मुकदमे में बेगुनाह छूटता दिखे, तो यह अतुल धन संपदा मिलने इशारा माना जाता है.
  4. सफेद गाय का दिखना – या धार्मिक यात्रा करना या किसी को सोने के आभूषण देना भी माता रानी की कृपा का संकेत माना जाता है.
  5. सुबह-सुबह यह चीज देखना – गुप्त नवरात्र के दौरान प्रातः काल यदि ब्राह्मण, घोड़ा, हाथी, फल, अन्न, दूध, दही, गाय, सरसों, कमल, सफेद वस्त्र, मोर, जल से भरा कलश, कन्या, रत्न, पगड़ी, बैल, संतान सहित स्त्री, मछली या पालकी दिखाई दे, तो इसे आने वाले शुभ समय का संकेत माना जाता है.
  6. उल्लू और पक्षियों का दिखना – गुप्त नवरात्र में रात्रि के समय उल्लू का दिखना धन हानि का संकेत माना जाता है. लेकिन सुबह उसकी आवाज सुनना बेहद शुभ माना जाता है.

यदि एक ही स्थान पर उल्लू बार-बार दिखाई दे, तो यह धन प्राप्ति या कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने की और इशारा भी हो सकता है. वहीं, अगर घर के आंगन में कोई पक्षी का शव मिले, तो यह पारिवारिक झगड़े का कारण माना जाता है.