Dharm Desk – Gupt Navratri : आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन माँ दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित है. शाम का समय साधना और पूजा के लिए प्रभावशाली माना जाता है. माना जाता है कि शाम में श्रद्धा से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़े बदलाव ला सकते है, इसलिए अगर आप दिन में पूजा नहीं कर पाए हैं, तो शाम को कुछ खास उपाय अपनाकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

माँ चंद्रघंटा का स्वरूप और कृपा
माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान रहता हैं. जिसकी दिव्य ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करती है. सिंह पर सवार देवी का यह रूप साहस, शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है. उनकी पूजा से भय, तनाव और पारिवारिक झगड़े दूर होते है.
ये उपाय शाम के समय करें
- दिन निकल जाने के बाद भी शाम का समय बहुत शुभ होता है. इस दौरान घर के मंदिर या साफ जगह पर दिया जलाएं और माँ चंद्रघंटा का ध्यान करें.साथ ही इस मंत्र का जप करें 108बार.
- ओम देवी चंद्रघंटायै नमः इसके साथ ही देवी को दूध, खीर या मिश्री का भोग लगाएं.
- शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दिया जलाना लाभकारी माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है. साथ ही, माता के सामने कपूर या धूप जलाकर आरती करना भी शुभ फल देता है.
आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय
अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो शाम को माँ चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाकर उसे गरीब या जरूरतमंद को दान करें. यह उपाय धन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है. इसके अलावा लाल फूल चढ़ाना और माता से सच्चे मन से प्रार्थना करना भी शुभ परिणाम देता है.
घर की सुख-शांति के लिए करे
शाम की पूजा में पूरे परिवार के साथ शामिल होना बहुत फलकरी होता है. सामूहिक रूप से आरती करने से घर का वा तावरण सकारात्मक होता है और आपसी मतभेद दूर होते हैं. गुप्त नवरात्रि के इस पावन दिन पर शाम के समय किए गए ये छोटे-छोटे उपाय जीवन में शांति, समृद्धि और सुख समृद्धि ला सकते हैं.

