गुरदासपुर। गुरदासपुर में जंगली जीव सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर में दबिश की, जहां एक दो नहीं बल्कि दुर्लभ प्रजाति के 34 तोतों देख कर सभी के होश उड़ गए। इन तोते को कई गुना दाम ने बेचे जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। यह कार्रवाई एक छात्रा की गुप्त सूचना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जंगली जीव सुरक्षा कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तोते की तस्करी करने वाले के घर से मिले दुर्लभ प्रजाति के तोते। इसके बाद छात्रा ने पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के पंजाब प्रतिनिधि साहिल शर्मा से संपर्क किया। मामले की जानकारी मिलते ही संस्था की चेयरपर्सन मेनका गांधी ने गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई करने को कहा।

हालांकि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस बिना औपचारिक शिकायत कार्रवाई करने से हिचक रही थी। बाद में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त छापेमारी की गई. पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपित कथित तौर पर दुर्लभ तोतों की तस्करी करता था। इन तोतों को बाहरी राज्यों से लाकर महंगे दामों में बेचा जाता था। बताया जा रहा है कि बोलने वाले एक तोते की कीमत करीब चार हजार रुपये रखी गई थी, जबकि अन्य तोते तीन हजार रुपये तक में बेचे जाते थे।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
