गुरदासपुर। पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के बीच गुरदासपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई ताज्जुब में है। गुरदासपुर जिले के भैणी खादर गांव में ब्यास दरिया के बीच बहकर आया एक दुर्लभ पैंगोलिन ग्रामीणों को दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे काबू कर पिंजरे में डाला और तुरंत सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी। इस दुर्लभ प्रजाति के जीव को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पिंजरे के पास नजर आए। वाइल्डलाइफ पठानकोट के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैंगोलिन को सुरक्षित नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया।
इस अनोखे जीव को देखने के लिए इलाके के लोग दूर-दराज़ से पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पैंगोलिन एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो ज़्यादातर रात में सक्रिय रहता है और अपनी सुरक्षा के लिए गोल होकर बैठ जाता है। पंजाब में इसे देखना बेहद कम होता है। लोगों का कहना है कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण कई जंगली जीव अपने ठिकानों से बाहर निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।
- Giridih News: गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और 12 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग
- वोट चोरी पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा युद्ध, राहुल के आह्वान पर सड़क पर उतरी जनता
- हाई-प्रोफाइल ड्रामा खत्म! रोज़ लोकेशन बदलती रही श्रद्धा… वीडियो बनाकर दे रही थी चकमा, जानिए कैसे पकड़ी गई?
- जादू-टोना के शक में हत्या: पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- Hyundai Bayon Photo Leak: लॉन्च से ठीक पहले सामने आईं नई कॉम्पैक्ट SUV की तस्वीरें, बुकिंग जारी

