गुरदासपुर। गुरदासपुर के बब्बेहाली छिंज मेले से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने का मामला सामने आया है यह हमला तेजधार हथियारों किया गया था. इस मामले में एक आरोपित के सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है.
इस बारे में डीएसपी शहबाज सिंह ने बताया कि बब्बेहाली में हुए विवाद में कांस्टेबल कर्णप्रीत सिंह घायल हुआ है. वह दीनानगर थाने में तैनात है और छिंज मेले में ड्यूटी के लिए आया था. ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी बहन के साथ बाजार में खरीदारी कर रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई.पुलिस जांच में कांस्टेबल और गांव के कुछ लोगों के बीच पुरानी आपसी रंजिश होने की बात सामने आई है. लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पगड़ी उछालने की बात आई सामने
अहम बात यह है कि इस पूरे मामले में हमले के आरोपित आकाशदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांस्टेबल कर्णप्रीत सिंह पर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि कर्णप्रीत सिंह के साथ उसका पिछले करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है. करीब एक वर्ष पहले बब्बेहाली अड्डे पर कांस्टेबल ने उसके भाई की पगड़ी उछाल दी थी. इस बात को वह नहीं भूल पाया.
- जमीन से निकली लाश का खुलासा: पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
- बैंक से घर पहुंचा युवक, गली में हुआ विवाद और धंस गया चाकू
- बड़ी खबर: भारी बारिश के चलते कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, CM साय ने दिए निर्देश
- बड़ी खबर: यूपी सिपाही भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र लिंक एक्टिव, यहां से करें डाउनलोड
- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’ – पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का करारा जवाब, जानें पूरा मामला


