गुरदासपुर। फिरोजपुर की कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरदासपुर के उपायुक्त कार्यालय को बुधवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है 15 अगस्तर के ठीक पहले इस तरह की धमकियां मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. खबर है कि गुरदापुरी में दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर कार्यालय के आधिकारिक पते पर धमकी भरा ईमेल पहुंचा.
धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. धमकी मिलने के बाद उपायुक्त कार्यालय भवन को पूरी तरह खाली करवाया गया. कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को अपने घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं वहां के लोगों से भी पूछताछ की गई है.
एक-एक कमरे की तलाशी
आपको बता दें कि एहतियात के तौर पर कार्यालय भवन के हर कमरे, दफ्तर और अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की इस दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. आसपास के क्षेत्र को भी खंगाला गया. सुरक्षा को देखते हुए आने-जाने पर निगरानी बढ़ा दी गई. गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी गुरदासपुर के उपायुक्त कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
- दिल्ली HC बार एसोसिएशन का फैसला, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उतरे वकील, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
- Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट
- 55 हजार करोड़ के संपत्ति लेनदेन पर सवाल, बादशाहपुर की रजिस्ट्रियों में क्या मिला?
- पहले चोरी की रकम से क्रेटा खरीदी, फिर किश्त पटाने के लिए करने लगा चोरी, मास्टर माइंड सहित गिरोह के 3 चोर गिरफ्तार
- इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर योगी का हमला, बोले- विपक्ष के पास जो कुछ बचा है, वह भी गंवाना पड़ सकता है

