गुरदासपुर। पंजाब में जमीन विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. मामला गुरदासपुर के थाना काहनूवान से लगे गांव नैनेकोट में का है, जहां हत्यारे ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भाई व भाभी का गोलियां मारकर हत्या कर दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के मुताबिक गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुत्र हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे, लेकिन अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब दो साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ गए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे, इन सभी में से तीसरा भाई तरसेम सिंह अभी टाटा नगर में ही है. दोनों भाईयों में पिछले कुछ समय से गांव में स्थित नौ एकड़ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था.

इसी बीच मंगलवार की देर शाम करीब आठ-साढ़े आठ बजे अजायब सिंह अपनी पत्नी कमल कौर के साथ गांव में ही सैर कर रहा था. कुछ देर बाद कमल कौर अपने घर आ गई. इसी बीच अमरजीत सिंह अपने भाई अजायब सिंह के पास पहुंच गया. जहां पर फिर से दोनों में कोई बात हुई और अमरजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अमरजीत भाई अजायब सिंह के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को भी गोलियां मारकर मार दिया.
- तिहाड़ जेल में आशुतोष रांका-सौरभ दास की सुरक्षा बढ़ी, जेल में ब्लेडबाजी का खतरा
- शहडोल में रेत माफिया का कहर: अवैध रेत लोड करने जा रहे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
- Jharkhand Railway News: धनबाद होकर चलेगी कोलकाता-आलमनगर स्पेशल ट्रेन, दून एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगी सीटें
- Haryana Morning News : धान खरीद के बीच किसानों की बढ़ी चिंता, परीक्षा पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- अमेरिका के हिंदू मंदिर में ‘भारतीयों के नरसंहार की साजिश’: 19 वर्षीय युवक नवरात्रि के पहले दिन राइफल और 300 राउंड गोलियां लेकर मंदिर पहुंचा, जानें फिर क्या हुआ?

