गुरदासपुर. पंजाब के गुरदासपुर जिले के बलग्गण गांव में बाढ़ के पानी में फसल डूबने का सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण 45 वर्षीय किसान संदीप सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। पिछले आठ दिनों से गांव और आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। संदीप सिंह की दो बेटियां हैं और वह अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल भी करते थे।
पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसके कारण पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। गुरदासपुर उन जिलों में शामिल है, जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हजारों एकड़ फसलें तबाह हो चुकी हैं, और कई इलाकों में आठ दिनों बाद भी पानी नहीं उतरा है।
ठेके पर ली थी ढाई किल्ला जमीन, कर्ज की चिंता बनी मौत की वजह
संदीप सिंह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके पास केवल एक किल्ला (लगभग एक एकड़) जमीन थी, और उन्होंने ढाई किल्ला जमीन 50 हजार रुपये प्रति किल्ला के हिसाब से ठेके पर ली थी। फसल डूबने और ठेके की राशि चुकाने की चिंता ने उन्हें इतना तनाव दिया कि उनकी जान चली गई। कम जमीन होने के कारण संदीप मजदूरी भी करते थे। उनकी पत्नी और गांव वालों ने प्रशासन और सामाजिक संगठनों से परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है।
- मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई सामने, छोटी बच्ची पर भी नहीं आई दया, थाने पहुंचा मामला
- दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर रेड के बाद निकली असम पुलिस, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा, सरमा बोले – हैदराबाद भागे खेड़ा
- एक बार फिर गांधी मैदान बना राजनीति और आंदोलनों का केंद्र, सरकार को दी चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो होगा आमरण अनशन
- भोजशाला परिसर में प्रवीण तोगड़िया: मां वाग्देवी के दर्शन के बाद हिन्दू चिन्ह को देखा, कहा- धर्म के लिए भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है, मुसलमानों से पूछे ये सवाल
- दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए नया निगरानी सिस्टम, जियो ट्रैकिंग और डोर-टू-डोर सर्वे

