गुरदासपुर. पंजाब के गुरदासपुर जिले के बलग्गण गांव में बाढ़ के पानी में फसल डूबने का सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण 45 वर्षीय किसान संदीप सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। पिछले आठ दिनों से गांव और आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। संदीप सिंह की दो बेटियां हैं और वह अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल भी करते थे।
पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसके कारण पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। गुरदासपुर उन जिलों में शामिल है, जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हजारों एकड़ फसलें तबाह हो चुकी हैं, और कई इलाकों में आठ दिनों बाद भी पानी नहीं उतरा है।
ठेके पर ली थी ढाई किल्ला जमीन, कर्ज की चिंता बनी मौत की वजह
संदीप सिंह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके पास केवल एक किल्ला (लगभग एक एकड़) जमीन थी, और उन्होंने ढाई किल्ला जमीन 50 हजार रुपये प्रति किल्ला के हिसाब से ठेके पर ली थी। फसल डूबने और ठेके की राशि चुकाने की चिंता ने उन्हें इतना तनाव दिया कि उनकी जान चली गई। कम जमीन होने के कारण संदीप मजदूरी भी करते थे। उनकी पत्नी और गांव वालों ने प्रशासन और सामाजिक संगठनों से परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है।
- शस्त्र पूजा में राइफल ने दिया धोखा: DIG ने दबाया ट्रिगर, गोली की जगह आई क्लिक’ की आवाज; वीडियो वायरल
- Dussehra 2026: विजयादशमी पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा
- शादी के दबाव और धमकी से परेशान प्रेमी बना कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या
- Jharkhand Top News: रांची में रावण दहन, सिमडेगा में ब्राउन शुगर पर स्ट्राइक; चाईबासा हादसे से बोकारो आंदोलन तक, पढ़ें एक क्लिक में दिन भर की बड़ी ख़बरें
- अधर्म पर प्रहार, सुशासन का संकल्प! धामी सरकार ने की दंगाइयों पर सख्ती,13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जा मुक्त, दशहरे पर दिया सुशासन वाला संदेश

