गुरदासपुर. गुरदासपुर में गीता भवन रोड के पास भाजपा नेता की दुकान पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब इस बारे में SSP गुरदासपुर आदित्य ने मीडिया को बता कि अच्छी बात है कि ग्रेनेड फटा नहीं और सभी सुरक्षित हैं.
पुलिस ने टेक्निकल जानकारी, CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपियों की पहचान कर ली. इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी गुरदासपुर जिले से बाहर के रहने वाले हैं.जांच के दौरान एक आरोपी के घर से दूसरा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है.उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पूछताश की जाएगी ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके.
विदेश में बैठे हैंडलर के कहने पर हुआ काम
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के कहने पर काम कर रहे थे. बड़ी बात यह है कि दो हैंड ग्रेनेड भी उसी हैंडलर ने दिए थे. इस बारे में सिटी गुरदासपुर पुलिस स्टेशन में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस विदेशी हैंडलर और लोकल साथियों से जुड़े आगे-पीछे के लिंक की जांच कर रही है.पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है और इस संबंध में और बड़े खुलासे कर सकती है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

