गुरदासपुर: पंजाब में नशा के बढ़ते कारोबार को देखते हुए कई तरह की दवाइयां पर प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन इसके बाद भी छुपे पर तौर पर इसका कारोबार करने से लोग पीछे नहीं है रहे हैं.
गुरदासपुर सदर पुलिस द्वारा ने इस मामले में एक कार में सवार दो आरोपियों से पंजाब में प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 49810 गोलियां बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.
इस संबंधी ए.एस.आई. सतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाईंट गांव पूरोवाल अराईया पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक ईनोवा कार नंबर पीबी-10 डी.जे.-0800 आती देख उसे रोका गया. कार में सवार दो लोगों ने अपनी पहचान मेजर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी गांव खैहरा कोटली तथा गुरमेज सिंह उर्फ रिन्कू पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव अमीपुर बताई.
कार की पिछली सीट पर रखे ब्रीफकेस में नशीला पाऊडर होने का शक होने पर डी.एस.पी. ताजिन्द्र सिंह को मौके पर बुलाया गया. उनकी उपस्थिति में ब्रीफकेस की जांच करने पर उसमें से ट्रामाडोल की गोलियां बरामद हुई, जो जांच करने पर 49810 थी. प्रतिबंधित गोलियों संबंधी आारोपी कोई बिल आदि नही दिखा सके. इस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत से आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर यह जानकारी प्राप्त की जाएगी कि आरोपी यह गोलियां कहां से लेकर आाए थे.
- एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं मंत्री संपतिया उइके, साड़ी पहनकर बच्चों के साथ किया डांस; महिलाओं संग कबड्डी भी खेली
- Punjab News : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा
- अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 2497 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, जानिए कैसे तीन राज्यों से होती थी तस्करी!
- भीषण सड़क हादसा! ट्रैक्टर से टकराकर स्कूल में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में मची चीख-पुकार
- बदहाली का आलम है कि PET की… चंद्रशेखर ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन पर उठाए सवाल, PM मोदी को घेरते हुए दिया बड़ा बयान

