गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के ब्लाक काहनूवान के गांव झंडा लुबाना से दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें 15 वर्षीय छात्र नवजोत सिंह ने स्कूल में दी गई सजा से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया.
इसके बाद उसकी स्थिति इतनी खराब हुई कि उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. परिजनों के साथ पूरे पंजाब के लोगों में दुख की लहर है.
ख़बर है कि नवजोत सिंह दसूहा स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करता था. 27 अप्रैल को स्कूल प्रशासन ने उसे किसी चोटों गलती के चलते कठोर सजा दी, जो उसके जीवन के लिए काल बन गई. परिजनों का आरोप है कि छात्र को इतनी तेज धूप में दो पीरियड तक खड़ा रखा गया था. इस सजा से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया. 15 साल का छात्र की बस इतनी सी गलती थी कि वह पहली मंजिल पर चला गया था. एक शिक्षक ने उसे देख लिया और बात प्रिंसिपल तक पहुंची. इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे सजा के रूप में धूप में खड़ा रहने को कहा.

परिजनों के अनुसार घटना के बाद नवजोत ने घर लौटकर जहरीली दवाई निगल ली. उसकी हालत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चलता रहा. परिवार और चिकित्सकों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और अंततः उसकी मौत हो गई.
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके.स्कूल के अन्य लोगों ने भी दी जानकारीखबर है कि इस घटना की पुष्टि स्कूल के अन्य छात्रों ने भी दी है.
नवजोत सिंह का अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. इस मौके पर स्कूल के कुछ अन्य छात्रों ने भी पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी और आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुशासन के नाम पर छात्रों के साथ सख्ती और अनुचित व्यवहार किया जाता है. छात्रों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए. वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

