गुरदासपुर। जिले के गांव सैरोवाल निवासी एक पिता-पुत्र ने न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ अनोखा और खतरनाक संघर्ष छेड़ दिया। वे अपने दूसरे बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच और झूठे केस को रद्द करवाने की मांग को लेकर घुमाण में 200 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गए। 55 घंटे के लंबे संघर्ष और अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शुक्रवार को नीचे उतरे।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित हरदेव सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में कुछ लोगों ने स्कूल में परीक्षा दे रहे उनके बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। आरोप है कि हत्या के आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पिता-पुत्र पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया, जिसके चलते पुलिस ने छापेमारी कर उनके दूसरे बेटे को हिरासत में ले लिया था। इसी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पिता-पुत्र बुधवार सुबह 9 बजे टावर पर चढ़े थे। पुलिस ने उन्हें कई बार नीचे उतरने के लिए मनाया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और 55 घंटे तक वहीं डटे रहे। शुक्रवार को पंजाब किसान यूनियन के जिला प्रधान हरविंदर सिंह मल्ली और सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव कामरेड गुरमीत सिंह बख्तपुरा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बात की। डीएसपी टीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर हरदेव सिंह को निष्पक्ष पुलिस जांच का भरोसा दिया।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और झूठा केस रद्द नहीं किया गया, तो वे 32 विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद ही पिता-पुत्र टावर से नीचे उतरे।
- JPSC-JSSC मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा : छात्रों ने कहा- ‘ठगा हुआ महसूस कर रहे’, आज सीएम का करेंगे पुतला दहन
- चमोली टनल हादसा : छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने की मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा
- इमरान खान 1095 दिन बाद जेल से बाहर निकले, 4 घंटे बाद वापस कारागार पहुंचेः इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, प्रशासन ने बिल्डिंग की सभी लाइटें बंद कीं
- Haryana Morning News : हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर की हत्या, 21 हजार अभ्यर्थियों का शिक्षक स्क्रीनिंग टेस्ट और CM सैनी का गुरुग्राम में युवाओं से संवाद समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- दिल्ली में गैंगवार की साजिश फेल, हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर

