गुरदासपुर : पंजाब में भारी बारिश की तबाही लगातार लोगों की जान जा रही है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच गुरदासपुर से दुखद खबर सामने आ रही है कि, यहां बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई।
पानी काफी ज्यादा बढ़ गया था और उसका बहाव भी तेज था जिसमें महिला सम्भल नहीं पाई और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान कुलविंदर कौर (45) के रूप में हुई है, जो डेरा बाबा नानक के गांव खोदे बेट की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मृतका कुलविंदर कौर अपने बुज़ुर्ग भाई के साथ गुरुद्वारा साहिब दर्शन करने गई थी। दर्शन करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो पानी अधिक होने के कारण उसका पैर सड़क से फिसल गया और वह एक गहरे गड्ढे में गिर गई।
गड्ढे में पानी बहुत ज्यादा होने के कारण कुलविंदर कौर डूब गई और कुछ दूरी तक पानी में बहती रही। स्थानीय लोगों ने उसे देखते ही बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलविंदर कौर के भाई और स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी ज़्यादा होने के कारण उसे कुछ समय गुरुद्वारा साहिब में ही रुकना पड़ा था। लेकिन जब वह घर जाने के लिए निकली तो पैर फिसलने से यह हादसा हो गया।
- नालंदा भगदड़ हादसे में मौत की संख्या बढ़ कर हुई 9, सीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 8 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
- पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल, TMC को छोड़कर भाजपा का थामा दामन
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ढाई दशक पुराने फर्जी वेतन घोटाले में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा – सिर्फ संदेह के आधार पर नहीं दी जा सकती सजा
- BJP Mahila Morcha List: राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, 49 नेत्रियां मैदान में; देखें पूरी लिस्ट
- युवक को डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाटः आरोपी मां बेटा को न्यायालय ने भेजा जेल

