गुरदासपुर : पंजाब में भारी बारिश की तबाही लगातार लोगों की जान जा रही है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच गुरदासपुर से दुखद खबर सामने आ रही है कि, यहां बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई।
पानी काफी ज्यादा बढ़ गया था और उसका बहाव भी तेज था जिसमें महिला सम्भल नहीं पाई और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान कुलविंदर कौर (45) के रूप में हुई है, जो डेरा बाबा नानक के गांव खोदे बेट की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मृतका कुलविंदर कौर अपने बुज़ुर्ग भाई के साथ गुरुद्वारा साहिब दर्शन करने गई थी। दर्शन करने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो पानी अधिक होने के कारण उसका पैर सड़क से फिसल गया और वह एक गहरे गड्ढे में गिर गई।
गड्ढे में पानी बहुत ज्यादा होने के कारण कुलविंदर कौर डूब गई और कुछ दूरी तक पानी में बहती रही। स्थानीय लोगों ने उसे देखते ही बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुलविंदर कौर के भाई और स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी ज़्यादा होने के कारण उसे कुछ समय गुरुद्वारा साहिब में ही रुकना पड़ा था। लेकिन जब वह घर जाने के लिए निकली तो पैर फिसलने से यह हादसा हो गया।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में टेका माथा, कहा- पंजाब को अब हर हाल में नशामुक्त बनाना है
- भारत में लॉन्च हुआ Realme का खास Harry Potter Edition फोन, 12GB RAM के साथ इतनी है कीमत
- गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीताः CM डॉ मोहन ने नाम रखा ‘राधा’, MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार
- 28 पार्षदों वाली BJP को मिले 42 वोट, अलवर की पहली मेयर बनीं सुमनलता अग्रवाल; जानें पूरा गणित
- इंदौर में सड़कों पर शोर मचाने वाले 6 डीजे वाहन जब्त: आजाद नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब आयोजकों पर भी गिरेगी गाज



