गुरदासपुर . पंजाब की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां खबर है कि कादियां हलके में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख चेहरे और हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. इस खबर के सामने आने के बाद पंजाब के राजनीतिक दलों में चर्चा बढ़ गई है. माहल के अकाली दल के छोड़ने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है.
गुरइकबाल सिंह माहल को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल कराया गया. पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और कादियां क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर गुरइकबाल सिंह माहल ने पार्टी बदलने के पीछे के कारणों पर अभी विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीति और बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इस बदलाव का असर 2027 में होने वाले चुनाव में भी नजर आ सकता है.
मिली थी अकाली दल को बड़ी सफलता
आपको बता दें कि गुरइकबाल सिंह माहल की अगुआई में कादियां में कई बड़े कार्य किए गए, जिसके परिणाम स्वरूप चुनाव परिणामों को अकाली दल में बड़ी सफलता मिली है. ऐसे में चुनाव के तुरंत बाद माहल का पार्टी छोड़ना अकाली नेतृत्व के लिए अप्रत्याशित घटनाक्रम माना जा रहा है. इसे इस क्षेत्र में पार्टी को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

फिलहाल उनका आम आदमी पार्टी में शामिल होना पंजाब की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है और इससे क्षेत्रीय सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है.
- CM सम्राट ने की ‘बिहार गति’ परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
- मोरबी में किसानों ने फूंका PM मोदी और अमित शाह का पुतला, 21 लोगों पर FIR दर्ज
- ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, ONGC को महानदी बेसिन में बड़ी सफलता
- पूर्व मध्य रेल की बड़ी तैयारी, पितृपक्ष मेला और फेस्टिव सीजन में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
- लम्पी स्किन डिजीज को लेकर अलर्ट, पशुओं में ये लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम



