अमृतसर. पंजाब सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हाल ही में फिरोजपुर के एसएसपी नियुक्त किए गए गुरमीत सिंह चौहान को इस पद से हटाकर एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) में एआईजी के रूप में दोबारा नियुक्त किया गया है।
उनकी जगह फिरोजपुर के नए एसएसपी के रूप में पीपीएस अधिकारी भुपिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे जोनल एआईजी (सीआईडी) और तीसरी आईआरबी बटालियन, लुधियाना के कमांडेंट के रूप में तैनात हैं।
तबादले और नियुक्तियां
भुपिंदर सिंह को एसएसपी के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
पीपीएस अधिकारी मनजीत सिंह को फिरोजपुर के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे पीबीआई कपूरथला में एसपी के रूप में कार्यरत थे।
चौहान की एजीटीएफ में वापसी क्यों ?
गुरमीत सिंह चौहान लंबे समय से AGTF में कार्यरत हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की है। उनकी अगुवाई में नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमणजीत सिंह रोमी को हांगकांग से भारत लाने की कार्रवाई हुई थी। इसके अलावा, वे विदेशी गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में भी शामिल रहे हैं। इसी वजह से सरकार ने उन्हें फिर से AGTF में एआईजी के रूप में नियुक्त किया है।

21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- 21 फरवरी को पंजाब पुलिस ने ADGP, IG, DIG सहित 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान 9 जिलों के एसएसपी और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को भी बदला गया।
- ADGP सुरक्षा सुधांशु श्रीवास्तव को सुरक्षा के साथ-साथ प्रोविजनिंग का भी कार्यभार दिया गया।
- स्वप्न शर्मा (जालंधर के पूर्व पुलिस कमिश्नर) को DIG फिरोजपुर रेंज नियुक्त किया गया।
- धनप्रीत कौर (2006 बैच की आईपीएस अधिकारी) को नया पुलिस कमिश्नर, जालंधर बनाया गया।
- नीलांबर जगदले (2008 बैच के आईपीएस) को DIG लुधियाना रेंज में नियुक्त किया गया।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

