सोनीपत। गुरमत प्रचार स्त्री सत्संग सभा की ओर से गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा, मॉडल टाउन में आयोजित गुरमुखी एवं गुरबाणी सिखलाई कैंप का सोमवार को समापन किया गया। समापन समारोह में कैंप में शामिल बच्चों ने गुरबाणी कीर्तन और कविताएं प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा साहिब की ओर से गुरमत प्रचार स्त्री सत्संग सभा के जत्थे को गुरु महाराज की बख्शीश स्वरूप सरोपा भेंट कर धन्यवाद किया गया। गुरुद्वारा साहिब के सचिव प्रभमीत सिंह ने बताया कि कैंप में बच्चों को पंजाबी भाषा के साथ-साथ कीर्तन का अभ्यास भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुरबाणी और गुरु इतिहास से जोड़ने के लिए गुरमुखी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने गुरमत प्रचार स्त्री सत्संग सभा के जत्थे के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कैंप में 155 बच्चों ने भाग लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से यह कैंप प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में आयोजित किया जाता है।
समापन अवसर पर बच्चों द्वारा लगाए गए “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गुरुद्वारा साहिब का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपरांत साध संगत एवं बच्चों को गुरु का लंगर छकाया गया।

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मंजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर हरदीप सिंह सूरी, अजीत सिंह भाटिया, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह, ललित तलवार, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, भाई प्रीतम सिंह, गुरप्रीत सिंह, तजेंद्रपाल सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सदस्य उपस्थित रहे।
- अनुकंपा नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, 2020 से लंबित आवेदन पर 40 दिन में निर्णय लेने के निर्देश
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के लिए बड़ी खबर! MLC चुनाव के चक्कर में टली PET परीक्षा, जानें अब किन 3 तारीखों में होगा एग्जाम
- दतिया में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-6 पर FIR: ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से युवक को उठा ले गए बदमाश, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
- Bilaspur Police Transfer News: 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश


