Dharm Desk – गुरु आदित्य राजयोग कई लोगों के लिए उन्नति और अवसर लेकर आएगा, लेकिन सफलता पाने के लिए संयम, मेहनत और सही निर्णय लेना भी उतना ही आवश्यक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और गुरु की युति से मान-सम्मान, धन लाभ, ज्ञान, करियर में उन्नति और विवाह संबंधी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं. 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान है, इस तरह कर्क राशि में सूर्य और गुरु की युति बनेगी. जिसे ज्योतिष शास्त्र में गुरु आदित्य राजयोग कहा जाता है. यह योग अत्यंत शुभ होता है, और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभ कारी साबित हो सकता है.

गुरु आदित्य राजयोग का राशियों पर असर
तुला राशि
सूर्य का गोचर तुला राशि से दसवें भाव में होगा, जो कर्म और प्रतिष्ठा का स्थान है. इस दौरान नौकरी, में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी मेहनत का पूराफल मिल सकता है. परिवार में भी सुखद वाता वरण बना रहेगा. उपाय के तौर पर कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखें और वरिष्ठों का सम्मान करें.
वृश्चिक राशि
सूर्य नवम भाव में गोचर करेंगे. जिससे धर्म, शिक्षा और यात्राओं की ओर रुझान बढ़ेगा. हालांकि इस दौरान सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. बड़ों और गुरुओं का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे. उपाय कर सकते हैं.. घर से निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें.
धनु राशि
धनु राशि के लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेंगे. जो चुनौतियों और अचानक घटनाओं का संकेत देता है. इस समय निवेश, टैक्स और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. किसी भी आर्थिक निर्णय को सोच-समझकर ही लें. उपाय कर सकते हैं, जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें.
मीन राशि
मीन राशि के लिए सूर्य पंचम भाव में रहेंगे. जिससे शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में मेहनत बढ़ानी पड़ेगी. प्रेम संबंधों में समझदारी जरूरी होगी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी और मित्रों से सहयोग मिलेगा. उपाय करें…नई चीजें सीखने पर ध्यान दें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. इसके अलावा, गुरु आदित्य राजयोग का फायदा अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 9 वाले लोगों को भी मिलेगा. इस समय नई संभावनाओं और सफलता के द्वार खोल सकता है.

