अमृतसर. साहिब-ए-कमाल दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के विवाह पर्व के अवसर पर आज गुरुद्वारा गुरु का महल भोरा साहिब से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन जयकारों और नगाड़ों की गूंज के बीच, पंच प्यारे और पांच निशान सिंहों की अगुवाई में, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम गुरुद्वारा श्री आनंदकारज साहिब, गुरु का लाहौर में संपन्न होगा।
बसंत पंचमी पर हुआ था गुरु गोबिंद सिंह जी का विवाह
गुरु गोबिंद सिंह जी का विवाह बसंत पंचमी के दिन माता जीतो जी से संपन्न हुआ था। इस पावन अवसर को मनाने के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु गुरु का लाहौर पहुंचते हैं।
गुरु जी ने आनंदपुर साहिब में बसाया ‘गुरु का लाहौर’
ऐतिहासिक रूप से, लाहौर निवासी हरजस की सुपुत्री बीबी जीतो जी से गुरु गोबिंद सिंह जी का विवाह 23 हार, संवत 1734 में तय हुआ था। माता जीतो जी के पिता चाहते थे कि गुरु जी अपनी बारात लेकर लाहौर (अब पाकिस्तान) आएं, लेकिन उस समय गुरु जी श्री आनंदपुर साहिब में महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त थे, जिससे उनका लाहौर जाना संभव नहीं था।
गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने ससुर को आश्वासन दिया कि वे यहीं लाहौर बसा देंगे। गुरु जी ने आनंदपुर साहिब से 18 किलोमीटर उत्तर की ओर एक भव्य नगर बनाने का आदेश दिया, जो लाहौर के समान ही निर्मित किया गया। जब यह नगर बनकर तैयार हुआ, तो इसे ‘गुरु का लाहौर’ नाम दिया गया। इसी कारण गुरु जी का विवाह पर्व यहीं मनाया जाता है, और बसंत पंचमी के दिन लाखों श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंचते हैं।

नगर कीर्तन का भव्य आयोजन
आज नगर कीर्तन का शुभारंभ तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह की अरदास से हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के लंगर और मीठे पकवानों का आयोजन किया गया।
यह नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब के विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए देर शाम गुरुद्वारा सिहरा साहिब पहुंचेगा। वहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को एक सुंदर पालकी साहिब में विराजमान कर मोढ़ों पर उठाते हुए गुरुद्वारा श्री आनंद कारज साहिब, गुरु का लाहौर ले जाया जाएगा, जहां नगर कीर्तन का समापन होगा।
- नौतपा से पहले तप रहा मध्यप्रदेश: खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री के पार, कई जिलों में रेड अलर्ट
- CG Morning News: CM साय करेंगे सुशासन तिहार-2026 का निरीक्षण, गर्मी की छुट्टियों में स्कूल खोलने वाले निजी संस्थानों पर होगी कार्रवाई, राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने ई-रिक्शा पंजीयन अभियान शुरू, सऊदी ग्रैंड प्रिक्स में छत्तीसगढ़ के अनिमेष का जलवा, जीते दो पदक
- फर्जी डॉक्टर मामले में आरोपी भोपाल से गिरफ्तारः कूटरचित MBBS डिग्री व रजिस्ट्रेशन से हीरा कौशल कर रहा था नौकरी
- Falta Assembly Seat Voting Live: बंगाल के फालता विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी, हर बूथ पर दोगुने जवान तैनात; TMC उम्मीदवार पीछे हटा
- बिहार में अपराधियों पर पुलिस का ‘हाफ एनकाउंटर’ जारी: किशनगंज में कुख्यात पवन चिंटू ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
