अमृतसर. तरनतारन के गांव छोटा झबाल में बीते दिनों गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई थी। इस बेअदबी कांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो अमृतधारी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राजवीर कौर और सूरजीत कौर के रूप में हुई है। ये दोनों आपस में सास-बहू का रिश्ता रखती हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ झबाल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद गांव वालों में काफी रोष देखने को मिला। गांव वालों से मिली जानकारी के बाद एसपी (इन्वेस्टिगेशन) अजय राज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को बड़े सम्मान के साथ सिरोपा साहिब में समेटकर रखा। इसके बाद गांव वालों के कहने पर कार्रवाई शुरू की गई।
तरनतारन के नानकसर में भी हुई थी बेअदबी
तरनतारन के नानकसर से भी बेअदबी का मामला सामने आया था। वहां गुरुद्वारा साहिब की साझी दीवार के अंदर से गुरु ग्रंथ साहिब के जले हुए अंग मिले थे। विभिन्न संगठनों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ऐसा घृणित कार्य अत्यंत निंदनीय है और उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जानें, क्या होती है बेअदबी ?
सिख धर्म में बेअदबी का अर्थ है किसी धार्मिक वस्तु या ग्रंथ का अपमान करना, उसमें छेड़छाड़ करना या उसके खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलना। सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहिब, निशान साहिब, दस्तार और तलवार का विशेष महत्व है। इनका अपमान करना बेअदबी माना जाता है। सिख समुदाय इस मामले में बहुत संवेदनशील है।
- शादी से पहले दुल्हन के इकलौते भाई की मौत: कार्ड बांटने गया था, वापस नहीं लौटा…
- सालभर जेल में बिताने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, भाजपा नेताओं से मिले गले…
- Team India Semi Final Scenario: 1 गलती और बाहर हो जाएगी Team India, सेमीफाइनल में जाने के लिए करना होगा ये काम, जानिए 3 सिंपल रास्ते
- बिहार विधानसभा में शराबबंदी पर संग्राम, राजद विधायक बोले- भूत की तरह है शराब, दिखती नहीं पर मिलती हर जगह
- UP में न्याय नहीं, केवल ‘अन्याय’! 1 महीने से न्याय के लिए भटक रही नाबालिग रेप पीड़िता और उसकी मां, ऐसे आएगा ‘राजराज’?

