सोनीपत। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्राह्मण उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
मेयर जैन ने कहा कि हमारे जीवन की पहली गुरु हमारी मां होती हैं, जो हमें संस्कार, स्नेह और जीवन जीने की सही दिशा देती हैं। इसलिए मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक-एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर है।
मुरथल स्थित रामकृष्ण साधना केंद्र में बुधवार को गुरू-पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर राजीव जैन ने शिरकत की। गीत-संगीत एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की चरण वंदना की।
स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। इसलिए गुरु अवश्य बनायें। किंतु गुरू का चयन भी गंभीरता से किया जाना चाहिए। सद्गुरू मिलना परम सौभाग्य की बात होती है। जिसे सद्गुरू मिल जाये उसका लोक-परलोक सुधरना निश्चित हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपने गुरू का सम्मान करना चाहिए। गुरू की हर बात पर ईमानदारी से अमल करना चाहिए। गुरू की हर बात जीवन के लिए महत्वपूर्ण होती है, जिसमें शिष्य का कल्याण निहित होता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, संजय बड़वासनिया, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण अंकुर रोहिल्ला, रीटा तनेजा, दीपक शर्मा, चन्द्रमा, पुशवी, अंजलि, अन्य स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!
- Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा का सख्त रुख, एक पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO और 2 पद से हटाए गए

