गुरुग्राम। एक जोरदार टक्कर और ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट लगने की सूचना नहीं है। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना मंगलवार दोपहर फर्रुखनगर क्षेत्र में फतेहपुर मोड़ के पास हुई। यहां रेलवे लाइन के नजदीक एक निजी बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर बुरी तरह टूट गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
झज्जर से गुरुग्राम जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, निजी बस झज्जर से गुरुग्राम की ओर आ रही थी। उस समय बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। इसी दौरान फतेहपुर मोड़ के पास बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं। हालांकि, बस में बैठे यात्रियों के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लोगों ने बस रुकवाकर ड्राइवर को पकड़ा
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस को रुकवा लिया। बस चालक को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया।
यूपी का रहने वाला है बस चालक
पुलिस के अनुसार, बस चालक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगा रही है। यह जांच की जा रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
- अभियुक्त की गैरमौजूदगी में दर्ज हुए गवाहों के बयान, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये

