सुशीला देवी, गुरुग्राम। साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जय किशन उर्फ जैकी निवासी सुमेर की ढाणी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2025 को थाना साइबर दक्षिण में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे अधिक रिटर्न का लालच देकर निवेश करवाया गया और उससे करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान साइबर थाना दक्षिण की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जय किशन को 29 मई 2026 को अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम में से 5 लाख रुपये जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे, वह खाता आरोपी ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर खुलवाया था। बाद में उसने यह बैंक खाता 3.50 लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे साइबर ठगी नेटवर्क के तार खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
- CM सम्राट ने की ‘बिहार गति’ परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
- मोरबी में किसानों ने फूंका PM मोदी और अमित शाह का पुतला, 21 लोगों पर FIR दर्ज
- ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, ONGC को महानदी बेसिन में बड़ी सफलता
- पूर्व मध्य रेल की बड़ी तैयारी, पितृपक्ष मेला और फेस्टिव सीजन में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
- लम्पी स्किन डिजीज को लेकर अलर्ट, पशुओं में ये लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम



