सुशीला देवी, गुरुग्राम। टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क और मोटे कमीशन का लालच देकर ₹2.11 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में गुरुग्राम साइबर पुलिस ने दो युवकों को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ तोमर और विजय कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को साइबर अपराध दक्षिण थाना में दर्ज शिकायत में पीड़ित ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसे टेलीग्राम चैनल से जोड़कर ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए। इस दौरान उससे कुल ₹2.11 लाख की ठगी हुई।
एसीपी साइबर गौरव फोगाट के निर्देशन में निरीक्षक नवीन कुमार व एएसआई नरेंद्र की टीम ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम में से ₹30 हजार सौरभ के खाते में आए थे।

सौरभ ने अपना बैंक खाता ₹5 हजार में विजय को दिया था, जबकि विजय ने वही खाता ₹10 हजार लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध करा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में साइबर ठगी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
- Jharkhand Politics: पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना में झारखंड BJP ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियां
- राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास, पहले चरण में 10 स्थानों का होगा कायाकल्प, तीन साल में पूरे होंगे काम
- सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल…
- मजबूरी में नवजात को छोड़ना पड़े तो न घबराएं! हरियाणा में बनाए गए 141 सुरक्षित पालना केंद्र
- Samsung के इन 3 पॉपुलर स्मार्टफोंस की कीमतों में उछाल : Galaxy A27, M47 और F70 Pro हुए महंगे, जानें नई कीमतें

