गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य शार्प शूटर गुरशेर उर्फ शेरा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में एक अन्य शूटर जसपाल उर्फ बबल घायल हुआ है, जबकि पुलिस का एक सिपाही नवीन भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा (सेक्टर-40, 39 और 17) की संयुक्त टीम दोनों आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए फरीदाबाद रोड स्थित गांव बंधवाड़ी लेकर गई थी। जैसे ही पुलिस ने बताए गए स्थान से हथियार बरामद किए, आरोपियों ने उन्हें सौंपने के बजाय पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें सिपाही नवीन को गोली लग गई।
आत्मरक्षा में पुलिस ने 4 राउंड फायर किए। जवाबी गोलीबारी में तरनतारन निवासी शूटर गुरशेर उर्फ शेरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसपाल उर्फ बबल घायल हो गया।
दीपक नांदल गैंग से जुड़े हैं तार
एएसआई संदीप ने बताया कि दोनों शूटर गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के सक्रिय सदस्य थे और इन्हें पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों शूटर मैनेजर सौरभ यादव की हत्या करने के इरादे से गुरुग्राम आए थे।

हत्या की साजिश का खुलासा
जांच में सामने आया है कि इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले पकड़े गए आरोपियों ने ही इन शूटरों को सौरभ का घर दिखाया था और उन्हें वाहन व हथियार मुहैया कराए थे। इससे पहले जब इन्होंने सौरभ के घर पर फायरिंग की थी, तब सौरभ की सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलबीर को भी गोली लगी थी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
