सुशीला देवी, गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव महेंदरवाड़ा में एक फार्म हाउस पर 50-60 लोगों के जबरन घुसने, कर्मचारियों से मारपीट, तोड़फोड़, चोरी और अवैध कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस से ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे आरोपी ट्रकों, ट्रैक्टरों और कार में सवार होकर फार्म हाउस पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जबरन अंदर घुसकर केयरटेकर और उसके परिवार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। फार्म हाउस का नामपट्ट, कर्मचारियों का कमरा और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। आरोपियों ने वहां रखा सामान भी चोरी कर लिया। पुलिस के मुताबिक केयरटेकर और उसके पालतू कुत्ते के साथ भी मारपीट की गई।
शिकायत के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त को फार्म हाउस से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर मुख्य आरोपी विपिन के कहने पर योजनाबद्ध तरीके से की गई।
पुलिस ने 3 पुराने एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, घास काटने की मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जनरेटर भी कब्जे में लिए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों और चोरी के शेष सामान की तलाश जारी है।
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप

