गुरुग्राम। फर्रुखनगर में 21 साल की युवती ने एक सीनियर सिटीजन पर काम के बहाने घर बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, आरोपी ने उसे पास बैठाया और गलत तरीके से छुआ। उसने गालों पर किस करने का भी आरोप लगाया है। युवती किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस थाने ले गए।

लोगों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सीनियर सिटीजन के खिलाफ गलत तरीके से छूने और गालों पर किस करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
आरटीआई के काम के बहाने घर बुलाया
युवती ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर को सोहन बाजवा नाम के व्यक्ति ने उसे आरटीआई के काम से अपने घर बुलाया था। युवती के अनुसार, वह इससे पहले भी आरोपी के घर जा चुकी थी।
युवती ने बताया कि घटना के समय आरोपी की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने पास बैठने और खाना खाने के लिए कहा।
दोस्ती और पैसे देने की बात कही
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती से दोस्ती करने और पैसे देने की बात कही। इसके बाद उसने युवती को जबरदस्ती पकड़ा और गलत तरीके से छुआ। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके गालों पर किस भी किया।
युवती वहां से निकलकर किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन और पड़ोसी आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।


