सुशीला देवी, गुरुग्राम। सैक्टर-10 इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक पक्ष ने गोली चला दी। घटना में सिकंदर नामक युवक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 10 जून की रात सैक्टर-10 स्थित एक कार्यालय में कुछ लोग आशीष को तलाशते हुए पहुंचे। वहां मौजूद सिकंदर ने बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान विकास नामक आरोपी ने हथियार निकालकर गोली चला दी, जो सिकंदर के पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
शिकायत मिलने पर थाना सैक्टर-10 पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी विकास (35), निवासी समालखा, पानीपत तथा अर्जुन साहू (20), निवासी भीमगढ़ खेड़ी, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच करीब 1 लाख 63 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार घटना में केवल एक ही गोली चलाई गई थी और मामले की गहन जांच जारी है।
- सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने 27,050 करोड़ की स्वीकृति
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः स्कूली बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल
- 1 नवंबर से मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम! सरकार ला रही नया Caller ID सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम
- मुंगेली व्यापार मेला 2026: तैयारियों को लेकर हुई बैठक, नई कार्यकारिणी और कमेटियों का हुआ गठन
- राघोपुर नाव हादसे पर मंत्री संजय सिंह बोले- जर्जर नाव और रात में संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

