सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 456 ग्राम गांजा उपलब्ध कराने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। अपराध शाखा सिकंदरपुर (एएनसी) की टीम ने आरोपी गुरुशरण साहू, निवासी गांव भुटाहा, जिला मधुबनी (बिहार) को सेक्टर-15 स्थित रिलायंस स्मार्ट के पास से गिरफ्तार किया।
इससे पहले 28 जून को पुलिस ने राजीव चौक स्थित बस स्टॉप नंबर-148, एनएच-48 के पास से संतोष कुमार पासवान को 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना शिवाजी नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ के दौरान संतोष कुमार ने खुलासा किया कि बरामद गांजा उसे गुरुशरण साहू ने उपलब्ध कराया था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सप्लायर को भी दबोच लिया।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
- Navratri Day 5 : शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद
- 15 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 15 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: शेषनाग का रजत मुकुट और मुंडमाला से सजे राजाधिराज, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, भाजप और जदयू कार्यलय में जनसुनवाई

