सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय साहिब खान, निवासी गांव मुलथान, जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को अपराध शाखा की टीम ने बख्तावर चौक के पास गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बरामद अवैध हथियार एक अन्य व्यक्ति से 7 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान करने और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
- Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान हादसा, बाल-बाल बची इमरान हाशमी की जान, हवा में पलटी SUV

