सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मोनू मावी निवासी गांव कोट, जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने धौला रोड स्थित गैस एजेंसी के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर सोहना में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध हथियार गुरुग्राम में ही एक अन्य व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस अब उस व्यक्ति की पहचान करने और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

