गुरुग्राम। रविवार को शहर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सेक्टर-52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसायटी में 15वीं मंजिल के शॉफ्ट (shaft) से गिरकर जम्मू-कश्मीर बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक गीली मैट को साफ करने के लिए शॉफ्ट के पास खड़ा था, तभी अचानक पैर फिसला और वह सीधे नीचे जा गिरा।
हादसे के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान जम्मू निवासी 37 वर्षीय आदिल अहमद के रूप में हुई है। वह जेएंडके बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बैंक की ओर से उन्हें सोसायटी की 12वीं मंजिल पर फ्लैट आवंटित किया गया था, जहां वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर ही मौजूद थे, तभी यह हादसा हो गया।
- सुबह 4:30 बजे युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं उठा ले गई दिल्ली पुलिस, भड़की कांग्रेस
- MP Weather Update: मानसून जा चुका है, फिर भी प्रदेश में एक्टिव हुए नए सिस्टम; अगले कुछ दिनों तक इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
- ‘वो घर आए थे…’, पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव, तेज प्रताप यादव को लेकर कही ये बात
- Delhi News Brief: हर एक राम को मारना होगा वाले वीडियो पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी
- ट्रेन और फ्लाइट के खाने में गंदगी! यूपी में 43 कैटरिंग इकाइयों की जांच, लखनऊ में किचन बंद

