सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम के खांडसा मंडी इलाके में पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 55 वर्षीय व्यक्ति की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मामले में गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में अस्पताल से सूचना मिली कि खांडसा मंडी निवासी भारत भूषण की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि भारत भूषण की मौत झगड़े में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई।
मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई की सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच वे अपनी फ्रूट की गाड़ी दुकान के सामने खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पास की दुकान पर मौजूद राहुल नामक व्यक्ति ने गाड़ी लगाने से मना कर दिया और दुकान मालिक जय भगवान को बुला लिया। आरोप है कि जय भगवान मौके पर पहुंचते ही गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा तथा गुस्से में आकर नुकीले हथियार “सुआ” से भारत भूषण की छाती पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारत भूषण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना शिवाजी नगर में हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जय भगवान उर्फ सीटू (49 वर्ष), निवासी हीरा नगर, गुरुग्राम को 26 मई को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पार्किंग विवाद में गुस्से के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल नुकीला हथियार बरामद करने में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी जुआ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

