सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारने, अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार उर्फ रामू निवासी अंबेडकर नगर, गुरुग्राम तथा सत्यम श्रीवास्तव निवासी चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को सेक्टर-5 मार्केट में कपड़े प्रेस करने वाले एक युवक ने शिकायत दी थी कि वह तड़के करीब 3:45 बजे शीतला कॉलोनी में कार साफ करने जा रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। कार से उतरे चार लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर जबरन कार में डालकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल व अन्य सामान भी छीन लिया और नहर के पास ले जाकर हवाई फायरिंग करने के बाद उसे फेंककर फरार हो गए।

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने 23 जुलाई को दोनों आरोपियों को अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित अग्रवाल और शिकायतकर्ता के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल भी बरामद हुई है। मामले की जांच जारी है।
- मध्य प्रदेश में अब निजी कॉलेज खोलना आसान नहीं, 2026-27 सत्र से कड़े नियम लागू; फर्जीवाड़ा करने पर 5 लाख का जुर्माना
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी, पटना एम्स में बनेगा अत्याधुनिक स्ट्रोक सेंटर, लकवा पीड़ितों को मिलेगा नया जीवन
- Crude Oil Price Today: कच्चे तेल में 1.2% की तेजी, मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता; जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव ?
- ‘शिक्षा के मंदिर’ में हवस का खेल! अवध विश्वविद्यालय में छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जानिए कांड के पीछे की पूरी कहानी…
- दुर्गा पूजा की तैयारी के बीच पसरा मातम, आरा से कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
