सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम में प्रेम संबंध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा प्रेमी ने कथित तौर पर अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका को जिंदा आग के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कैरोसिन तेल की बोतल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 जून को बसई निवासी दिव्या कटारिया आग से झुलसी हुई अवस्था में आर्टिमिस अस्पताल लाई गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उस समय पीड़िता और उसकी मां ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। 27 जून को इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई।
इसके बाद 30 जून को मृतका के चचेरे भाई विकास कटारिया ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अस्पताल में दिव्या ने उसे बताया था कि सुनील उर्फ नोनी ने उसे जबरन आग लगाई और सच बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 1 जुलाई को झज्जर के गुभाना निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरुग्राम में गोल्ड बायर की दुकान चलाता है और करीब डेढ़ साल पहले दिव्या से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, लेकिन जब दिव्या को उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो विवाद शुरू हो गया।
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। अगले दिन सोहना रोड स्थित एक फ्लैट में विवाद दोबारा बढ़ गया, जहां आरोपी ने कथित रूप से दिव्या को आग लगा दी। वारदात के बाद वही उसे अस्पताल भी लेकर गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कैरोसिन की बोतल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है और मामले की जांच जारी है।
- Simdega Tourism: केलाघाघ डैम में बनेगा इको रिसॉर्ट, 5 करोड़ की योजना से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
- ज्वेलर को बेसमेंट में किया कैद, 65 लाख के जेवर लूटे और जला दिए सबूत! शातिर मुस्कान ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे
- MP Rajya Sabha Elections: हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन हुआ निरस्त
- उत्तराखंड टूरिज्म अपडेट: राजाजी नेशनल पार्क के गेट खुलने का काउंटडाउन शुरू, 15 नवंबर से शुरू होगा रोमांचक सफर
- Diwali Chhath Special Train: रांची-पूर्णिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, छह स्टेशनों पर होगा ठहराव

