सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा फर्रुखनगर ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को फाजिलपुर मोड़, फर्रुखनगर के पास एक युवक का मोबाइल फोन बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना फर्रुखनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने 21 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज (21 वर्ष), निवासी कस्बा फर्रुखनगर, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने न केवल मोबाइल स्नैचिंग की वारदात कबूल की, बल्कि पटौदी क्षेत्र में चोरी की एक अन्य घटना को अंजाम देने का भी खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके। फिलहाल मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
- जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगर अमृतप्रभा को गुवाहाटी HC से मिली जमानत, सबूतों के अभाव में मिली जमानत
- मिलेट्स की खेती को बढ़ावा : मुख्य सचिव ने ली बैठक, कोदो-कुटकी, रागी और मक्का के उपार्जन पर हुई चर्चा
- ‘नरेंद्र मोदी डरपोक तानाशाह…,’ दिल्ली पहुंचे ही अभिजीत दीपके पीएम मोदी पर भड़के
- बाजरे पर 600 रुपये की मदद को लेकर किसानों की चिंता, सरकार से क्या मांग?
- NMCH पहुंचे निशांत कुमार, नाव हादसे पर बोले- दो बच्चों की हालत स्थिर, सभी को मिलेगा बेहतर इलाज

