सुशीला देवी, गुरुग्राम। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे कार से टक्कर मारने, लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटने तथा जबरन अगवा करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को सेक्टर-5 मार्केट में कपड़े प्रेस करने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह तड़के करीब 3:45 बजे शीतला कॉलोनी में कार साफ करने जा रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। कार से उतरे चार लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसकी पिटाई की, फिर जबरन कार में डालकर उसका मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया। आरोपियों ने उसे नहर के पास ले जाकर फेंक दिया, हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
मामले में थाना सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 जुलाई को हीरो होंडा चौक के पास से रोहित अग्रवाल (26), निवासी देवीलाल कॉलोनी, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

