गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक PG में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही 20 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी तनीषा के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर उसका बॉयफ्रेंड ड्यूटी पर गया था। बाद में फोन करने पर तनीषा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटकी मिली।

युवती के बॉयफ्रेंड की सूचना पर पड़ोसी कमरे में पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मां ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद तनीषा की मां ने उसके बॉयफ्रेंड चेतन पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद चेतन ने उसके शव को पंखे पर फंदे से लटकाया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मां की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m