गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर शाम सेक्टर-14 स्थित घर में घुसकर एक पीजी संचालक को गोली मार दी गई। हमलावर ने घर में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। पॉइंट ब्लैंक रेंज से चलाई गई एक गोली सीधे उनके सिर में लगी। घायल की पहचान हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में घुसते ही शुरू की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, हमलावर मंगलवार देर शाम हेमंत कौशिक के सेक्टर-14 स्थित घर में घुसा। इसके बाद उसने फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली हेमंत के सिर में जा लगी।

गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। कल्याणी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m