Gurugram POCSO Case : गुरुग्राम। सेक्टर-51 इलाके में 11 साल की बच्ची के साथ वीडियो कॉल के दौरान अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद परिजनों ने महिला थाना ईस्ट में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्ची की परिवार से की थी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बच्ची का परिचय सोसाइटी में काम करने वाले एक माली से था। बच्ची का उसके साथ परिचय होने के कारण वह पहले भी उससे बातचीत करती थी। घर लौटने के बाद भी बच्ची की आरोपी से वीडियो कॉल पर बात होती थी।
परिजनों का आरोप है कि 19 सितंबर को आरोपी ने बच्ची को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान आरोपी ने उसके सामने अश्लील हरकत की। घटना के बाद बच्ची ने परिवार के सदस्यों को पूरी बात बताई।
महिला थाना ईस्ट में शिकायत
बच्ची से जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना ईस्ट में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो कॉल और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



