सुशीला देवी, गुरुग्राम। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित समारोहों के दौरान पुलिस के 41 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़, महत्वपूर्ण मामलों की जांच, साइबर अपराध पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-38 में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रहे। इसके अलावा पटौदी, गुरुग्राम, मानेसर और सोहना में भी उपमंडल स्तर पर समारोह आयोजित किए गए।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में शहीद EASI राजेन्द्र को ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। वहीं एसीपी मानेसर वीरेन्द्र सिंह सहित पुलिस के विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और अन्य जवानों को भी ईमानदारी, साहस एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने की प्रेरणा देते हैं.
- अनंत सिंह की मुश्किलें नहीं हो रही कम! SC ने जमानत पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Morning News Brief: यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी; सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत
- UP में मौसम का बदला मिजाज, 10 शहरों में कोहरा; नोएडा का AQI 405 पहुंचा
- 05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 5 नवंबर महाकाल भस्म आरती: वैष्णव तिलक और मस्तक पर ॐ अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

