सुशीला देवी, गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और हुड़दंगबाजी करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 309 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल के निर्देश पर 26 मई 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पार्कों, पार्किंग स्थलों, सड़कों के किनारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान खुलेआम शराब पीकर माहौल खराब कर रहे कुल 309 लोगों को काबू किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।
गुरुग्राम पुलिस ने साफ कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल सभी लोगों के लिए होते हैं, इसलिए इन्हें नशाखोरी का अड्डा न बनने दें और कानून का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
- Bihar Today Weather: बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश, जानें 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- जीवन सूक्त : सावधानी की जननी है चेतावनी, कम कर देती है विपत्ति की हानि – संदीप अखिल
- UP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; कासगंज में 3 की मौत
- Navratri Day 6 : नवरात्रि का छठा दिन आज, मां कात्यायनी की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और मनचाहा जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद
- 16 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

