सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 402 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल (सिकंदरपुर) की टीम ने गुर्जर चौक, सेक्टर-67ए के पास छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन कुमार (24) निवासी गांव तुरकी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल निवासी गांव कन्हई, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 2.402 किलो अवैध गांजा बरामद होने पर उसके खिलाफ थाना सेक्टर-65 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद गांजा उसे उसके एक साथी ने बेचने के लिए दिया था। वह गुरुग्राम में नशा करने वाले लोगों को छोटी-छोटी पुड़ियों में गांजा बेचने की तैयारी में था। पुलिस अब आरोपी के साथी और इस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है ताकि नशा तस्करी की पूरी कड़ी का पर्दाफाश किया जा सके।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
- Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान हादसा, बाल-बाल बची इमरान हाशमी की जान, हवा में पलटी SUV

