गुरुग्राम/सोहना। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले चालक के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय घनश्याम, निवासी गांव पलड़ा, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को सेक्टर-1 मानेसर मार्केट क्षेत्र में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पाया गया कि चालक की खतरनाक ड्राइविंग से आमजन की सुरक्षा को खतरा पहुंचा और लोगों में भय व असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई। इस संबंध में थाना मानेसर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ड्राइवरी का काम करता है और उसी ने कार से स्टंट कर घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच जारी है।
गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, क्योंकि ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं।
- CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
- बिना पूछे 2 कट्ठा जमीन बेचने पर बेटों और बहू ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, तीनों गिरफ्तार
- आदिवासियों के मकान तोड़ने और खेत बर्बाद करने पर भड़का आक्रोशः न्याय की मांग को लेकर सीहोर से भोपाल के लिए निकली विशाल पदयात्रा
- Stock to Buy : Nomura को Paytm समेत 3 शेयरों में 26.5% तक तेजी की उम्मीद
- त्योहारों पर राहत: दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए वडोदरा मंडल से चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

