सुशीला देवी, गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया के तहत उनके देश भेजने के लिए रवाना किया है।
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी। भारत सरकार और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुसार सभी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से न्यू दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन भेजा गया। वहां से निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
पूरे अभियान के लिए एक निरीक्षक के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की एस्कॉर्ट टीम तैनात की गई है। गुरुग्राम पुलिस झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों का भी सघन सत्यापन कर रही है।
पुलिस ने नागरिकों और आरडब्ल्यूए से अपील की है कि संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने में दें तथा किराएदारों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वैध भारतीय और विदेशी नागरिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
- Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान हादसा, बाल-बाल बची इमरान हाशमी की जान, हवा में पलटी SUV

