सुशीला देवी, गुरुग्राम। कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (मानेसर) प्रबीना पी और पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) प्रतीक गहलोत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों के आवागमन मार्ग का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संभावित बाधाओं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मौके पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए NHAI अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर दोनों डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं और आमजन के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए। गुरुग्राम पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सभी विभागों के समन्वय से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
- जीवन सूक्त : संसार की असारता समझने के लिए भी, आवश्यक है एक संसार – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

