सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महज 10 घंटे के भीतर गुम हुई तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल खोजकर उसके परिजनों से मिला दिया। इस अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूरी रात तलाश अभियान चलाया और 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा निवासी मजदूर मिथुन की तीन वर्षीय बेटी 10 जून की शाम थाना शिवाजी नगर क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कर ईआरवी, राइडर और अन्य जवानों को तलाश में लगाया।

लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने शांति नगर क्षेत्र से सुबह करीब पांच बजे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि बच्ची खेलते-खेलते घर से काफी दूर निकल गई थी। देर रात उसे अकेले रोता देखकर कॉलोनी के एक बुजुर्ग दंपति ने मानवता का परिचय देते हुए अपने पास सुरक्षित रखा।
बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिवार ने गुरुग्राम पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
- सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने 27,050 करोड़ की स्वीकृति
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः स्कूली बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल
- 1 नवंबर से मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम! सरकार ला रही नया Caller ID सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम
- मुंगेली व्यापार मेला 2026: तैयारियों को लेकर हुई बैठक, नई कार्यकारिणी और कमेटियों का हुआ गठन
- राघोपुर नाव हादसे पर मंत्री संजय सिंह बोले- जर्जर नाव और रात में संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

