सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। मिसिंग पर्सन सेल पश्चिम की टीम ने खांडसा रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास लावारिस हालत में मिले तीन वर्षीय मासूम बच्चे को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को थाना शिवाजी नगर क्षेत्र में एक करीब तीन वर्षीय बच्चा अकेला भटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। मिसिंग पर्सन सेल पश्चिम की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और लगातार प्रयास करते हुए बच्चे के माता-पिता का पता लगा लिया। परिजन मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के सिलाव गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में गुरुग्राम के शांति नगर में निवास करते हैं।
आवश्यक पूछताछ और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने मासूम को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं और उन्होंने गुरुग्राम पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।
गुरुग्राम पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों पर हमेशा नजर रखें। यदि कोई बच्चा गुम हो जाए या लावारिस अवस्था में मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या डायल-112 पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वह नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।
- करनाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत: गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप, 5 मिनट में तड़पने लगी प्रसूता
- स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 50 लाख की रंगदारी न देने पर उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
- सड़क हादसे में घायल DSP का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में थे तैनात
- Anwar Ibrahim: मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना, बोले- ‘गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है?’
- नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जोन-सी में 8 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर



